अलीगढ़ के अतरौली-आलमपुर मार्ग पर खड़ौआ पुलिया के पास 26 मई सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय सुनील कुमार की मौत हो गई। मिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर में उसकी बाइक जा घुसी। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद डंपर को आग के हवाले कर दिया गया।