19 सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे दिलीप तिराहे के पास बीच सड़क पर कार खड़ी कर बदमाशों ने एक बाइक को रोका। तमंचे दिखाकर बाइक सवार दंपती के पास से छह हजार रुपये और आभूषण लूट लिए। इसके बाद आलमपुर गांव के रास्ते की ओर भाग निकले। पुलिस की जांच में एक सीसीटीवी फुटेज में कार नजर आई है।