फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदुआगंज में गारमेंट्स की दुकान पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

हरदुआगंज।कस्बे में 13 जून को एक गारमेंट्स की दुकान पर फायरिंग हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात व्यक्तियों की पहचान की। अभियोग पंजीकृत कर दो पुलिस टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने 14 जून को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और असलहा बरामद हुआ। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी अतरौली राजीव द्विवेदी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें