अलीगढ़ की पिसावा पुलिस ने वांछित दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त जेसीबी के साथ गिरफ्तार किया है। 1 फरवरी को अभियुक्तों ने घेर की चार दीवारी को ट्रैक्टर व जेसीबी से तोड़ कर गिरा दिया। विरोध करने पर गाली गलौज व मारपीट की। एक पर लाठी से प्रहार किया गया।