अलीगढ़ के मथुरा रोड पर बहते नाले सिर्फ गंदगी नहीं, बल्कि जहर ढो रहे हैं और यही जहर खेतों के रास्ते लोगों की थाली तक पहुंच रहा है। अमर उजाला की ग्राउंड पड़ताल में सामने आया कि वर्षों से केमिकल और सीवेज से भरे पानी से गोभी, पालक, धनिया, मेथी, बैंगन और टमाटर जैसी सब्जियां उगाई जा रही हैं।