अलीगढ़ के गभाना अंतर्गत गांव सुमेरपुर के पास गोवंश के अवशेष मिले। तीन दिन पहले भी इसी गांव के पास तीन गोवंश के अवशेष मिले थे। सूचना पर बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक हाईवे जाम रहा। एसएसपी संजीव सुमन ने गभाना थाने के कोतवाल को निलंबित कर दिया है।