अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के गुलिस्तान-ए-सैयद में वार्षिक गुलदाउदी, कोलियस और गुलाब प्रदर्शनी-2025 का उद्घाटन हुआ। दो दिवसीय इस पुष्प प्रदर्शनी में गुलदाउदी, कोलियस और गुलाब की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन किया गया। विश्वविद्यालय के भूमि एवं उद्यान विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में सात प्रतिस्पर्धी वर्गों में कुल 690 प्रविष्टियां शामिल रहीं।