अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच हुए विवाद के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 7 मई को जूनियर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि घटना के बाद जिन छात्रों को निलंबित किया गया है, उनकी बहाली की जाए और उनके खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस ली जाए।