अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बड़े बल्क वेस्ट जनरेटर्स (अधिक मात्रा में कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थान), अपार्टमेंट, प्रतिष्ठान, दुकान, रेस्टोरेंट एवं होटल से कचरा उठान सेवा प्राप्त करने के बावजूद यूजर चार्ज का भुगतान न किए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिसके लिए 15 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की है।