छर्रा के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने आगरा के इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शैक्षिक भ्रमण किया। छात्राओं ने उच्च शिक्षा, विशेष रूप से इंजीनियरिंग एवं तकनीकी क्षेत्रों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी हासिल की। छात्राओं को प्रयोगशालाओं, कक्षाओं तथा तकनीकी सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।