फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंचल के पिता बोले- मेरी बेटी को आत्महत्या के हालात तक पहुंचाने वालों तक पहुंचे पुलिस, परिजन के नहीं रूक रहे आंसू

अलीगढ़ में थाना गांधी पार्क क्षेत्र के औरंगाबाद छावनी में रहने वाले सत्यवान सिंह की बेटी चंचल ने लखनऊ में आत्महत्या कर ली। पिता की मांग है कि पुलिस उन स्थितियों का पता करें और उन लोगों तक पहुंचे जिनके कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया । पॉलिटेक्निक अंतिम वर्ष की छात्रा चंचल के सुसाइड नोट नोट में लिखा था कि लड़की होना अभिशाप है। परिवार वाले यह समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा उसमें क्यों लिखा। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक है। वह अपने परिवार में इकलौती लड़की थी। चंचल के पिता रेलवे में ट्रेन टिकट निरीक्षक है। उनका एकमात्र बेटा नीतिश सिंह फाइन आर्ट में स्नातक कर रहा है । परिवार में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। घटना के बाद हर कोई हैरान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें