अंतिम चरण में चल रही अलीगढ़ नुमाइश देखने आए लोगों में 28 फरवरी की रात को अचानक अफरातफरी फैल गई। बारिश के साथ पड़े ओलों से नुमाइश मैदान में पानी भर गया। यहां तक कि सीसी सड़क वाले स्थान मित्तल गेट गेट और गांधी चौक पर पानी भर गया। सबसे ज्यादा खराब स्थिति तहबजारी क्षेत्र की रही। यहां पर लोगों को कीचड़ में से होकर गुजरना पड़ा।