दिनेश और उसके चार साथियों ने आज शाम बरला थाना क्षेत्र में भट्टे वालों पर 4.50 लाख रुपये छीनने का आरोप लगाया। क्षेत्राधिकारी संजय त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह लेन-देन और मारपीट का मामला है। पुलिस के अनुसार, लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।