स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर निकाली जा रही एक तिरंगा यात्रा के दौरान एक ट्रैक्टर पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराया गया। यह घटना 13 अगस्त को बरला के गांव पहाड़ीपुर से शुरू हुई ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान हुई। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार यादव ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा का शुभारंभ किया था।