बरला के एक गांव में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। पीड़िता और अपचारी एक ही परिवार के हैं। पीड़िता की स्थिति सामान्य है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी बरला संजय त्यागी ने इसकी जानकारी दी।