बिहारी कालोनी से एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए फील्ड यूनिट टीम के साथ साक्ष्यों का संकलन करके शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में घटना का खुलासा कर दिया है। मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया है।