अतरौली नगर पालिका कार्यालय के नीचे बनीं 39 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है, जबकि पहले से काबिज दुकानदारों से अब तक दुकानें खाली नहीं कराई जा सकी हैं। इन्हीं दुकानदारों ने बाहर बोर्ड टांग दिए हैं कि यह दुकानें विवादित हैं। लोग इसकी नीलामी प्रक्रिया में भाग न लें।