जिला बुलन्दशहर के थाना रामघाट के गांव मुड़ा खेड़ा निवासी 16 वर्षीय कौशल पुत्र राजकुमार अपने 18 वर्षीय चचेरे भाई पंकज पुत्र सतीश कुमार के साथ 26 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे बाइक से किसी के लिए अतरौली की ओर जा रहे थे। गांव चाऊपुर हौज के निकट अलीगढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार कौशल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया।