परीक्षा कोई भी हो। डर तो कतई न पालें। खाना-पीना छोड़कर हर वक्त सिर्फ परीक्षा में बारे में ही न सोचें। सकारात्मक सोचें, शिक्षकों और अभिभावकों से विचार-विमर्श करते रहें। पाठ्यक्रमों का रिवीजन करें और तनावमुक्त होकर परीक्षा दें। सफलता की गांरटी पक्की है। यह मंत्र 16 जनवरी को अमर उजाला की ओर से ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा पर कार्यशाला में आईएएस अधिकारी साहिल कुमार, आईपीएस अधिकारी अरीबा नोमान, एएमयू के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. शाह आलम, एएमयू के हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. शंभुनाथ तिवारी, स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल, तनाव प्रबंधन काउंसलर रितिका ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दिए।