फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ स्टेडियम में हुआ हॉकी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल

आगामी 26 नवंबर से एक दिसंबर तक वाराणसी में प्रस्तावित सीनियर महिला प्रदेश स्तरीय समन्वय हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल बृहस्पतिवार को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए गए। चयनित खिलाड़ियों में भावना, स्वाति, ज्योति, वंदना सिंह, विपाशा सिंह, प्राची जादौन, निकिता वर्मा, प्रिया, शबी खान, रजनी, किरन, प्रियंका रानी, प्रिया जादौन, संजना, अलिफ्शा, शीतल शामिल हैं। आरक्षित खिलाड़ी इरम और तनवी हैं। ट्रायल में कुल 28 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मंडल ट्रायल के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जबकि दो खिलाड़ियों को आरक्षित रखा गया। चयन प्रक्रिया हॉकी कोच शैलेश यादव की देखरेख में संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें