अलीगढ़ के जाकिरनगर, जीवनगढ़ व सासनी गेट चौराहे से फूल चौराहे तक 8 सितंबर को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रवर्तन दल के जवानों और दुकानदारों में नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। पार्षद ने टीम पर चेहरा देखकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।