अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 1 अप्रैल रात इलाज के दौरान शौकत अली (50) की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद गुस्साए जूनियर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दीं। 2 अप्रैल सुबह 5 बजे सेवाएं बहाल कर दी गईं।