फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में टप्पल थाने के गांव जलालपुर में हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, एक सिपाही घायल

अलीगढ़ के टप्पल थाना अंतर्गत गांव जलालपुर में हिस्ट्रीशीटर ओम प्रकाश उर्फ शाका की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने आज सुबह 11 बजे दबिश दी। विरोध में हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही देव दीक्षित को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसएसपी नीरज जादौन घायल सिपाही से मिलने अस्पताल पहुंचे। हिस्ट्रीशीटर मौका देखकर वहां से फरार हो गया। हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें