अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर में अपनी ससुराल गए उमेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान होने के साथ ही गले पर बेल्ट से दबाने का निशान है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।