अलीगढ़ में क्वार्सी थाना अंतर्गत सुरेंद्र नगर, डाकखाने वाली गली में गौरव गौतम और उसकी पत्नी गौरी के बीच शराब को लेकर झगड़ा होता रहता था। मृतका महिला के बेटे ने रो-रो कर बताया कि पापा-मम्मी में शराब को लेकर कलह रहती थी। पापा घर पर ही शराब लेकर आते और वहीं पर शराब पीते। मम्मी पापा से शराब पीने के लिए मना करती थी, पर वह नहीं मानते थे। 30 नवंबर की रात को भी दोनों के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ। 1 दिसंबर की सुबह लगभग छह बजे मम्मी और पापा में फिर झगड़ा होने लगा। पापा ने मम्मी को छत से नीचे फेंक दिया और वह मर गई।