अलीगढ़ शहर के 21 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) भर्ती की लिखित परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में करीब 37 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे थे। दिल्ली, खुर्जा, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, हाथरस समेत आठ जिलों के अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए।