दादों में 26 फरवरी तड़के करीब तीन बजे नगलाभूड़ के पास एक बेकाबू कार ने चार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे में थाना गंगीरी के गांव नगला बीधा निवासी 18 वर्षीय सरोज की मौत हो गई। इसी गांव की चाहत कुमारी, संजय कुमार, गांव मऊ बहादुरपुर निवासी कौशल घायल हो गए।