अलीगढ़ के थाना रोरावर अंतर्गत खेरेश्वर चौराहे के पास 27 फरवरी को दोपहर एक बजे के करीब न्यू सन साईन पब्लिक स्कूल के गेट पर लगी फुलवारियों में एक 35 से 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने सनसनी फैल गई। शव मिलने पर वहां भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशकंर गुप्ता मय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया परन्तु कोई पहचान न सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।