अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के लोधी विहार इलाके में 5 मार्च शाम पिछले कई माह से चली आ रही रंगबाजी में केबल टीवी ऑपरेटर के बेटे बिट्टू (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान लोगों ने तीन हमलावरों को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।