लखनऊ गए प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात तो नहीं हो सकी है, लेकिन आश्वासन मिला है कि होली के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात हो सकेगी। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण में नए सर्किल रेट की मांग को लेकर यह किसान लखनऊ गए थे। वहीं ग्राम उसरह में 3 मार्च से शुरू धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।