अलीगढ़ के थाना इगलास अंतर्गत 18 अगस्त की रात्रि में दो व्यक्ति कोल्ड स्टोर से काम करके अपने घर जा रहे थे। रास्ते में मथुरा-अलीगढ़ रोड़ पर एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने घाायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सीसीटीवी के माध्यम से ट्रक की तलाश की जा रही है।