अलीगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजपुरा चौकी अंतर्गत हार्डवेयर फैक्टरी मालिक जाकिर के कार्यालय से दो अज्ञात लोग 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक नगर और फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्टरी मालिक अपनी पत्नी के साथ रात करीब 7:50 बजे बाजार गए थे। पीछे बचे तीन कर्मचारियों में से एक को गुटखा लेने भेजा गया। उसी 2 से 3 मिनट के भीतर, जब वह कर्मचारी गुटखा लेने गया और लौटा, यह घटना हुई। घटना के अनावरण के लिए विभिन्न दल गठित किए गए हैं। वादी से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने इस संबंध में बयान दिया है।