गंगीरी के गांव दभौरा स्थित बीडीके ईंट भट्ठा पर चौकीदार का शव सोलर के खंभे से लटका हुआ मिला। थाना अकराबाद के गांव बहादुरपुर निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 48 वर्षीय पिता गिरप्रसाद पुत्र कुवरपाल सिंह करीब 15 साल से बीडीके ईंट भटठा पर साढ़े नौ हजार रुपये महीने पर चौकीदारी कर रहे थे। आरोप है कि ईंट भट्ठा मालिक ने गिरप्रसाद की कई महीनों की तनख्वाह करीब 47500 रूपये नहीं दी। जब वह तनख्वाह मांगते तो भट्ठा मालिक कहता कि तू रात में ईंट चोरी कर बेचता है। दो दिन पहले तनख्वाह मांगी तो भट्ठा मालिक ने जान से मारने की धमकी दी। 9 अप्रैल की शाम आठ बजे जब भट्ठे पर पिता को खाना देने गया, तब उन्होंने यह बताया था। तीन घंटे बाद रात 11 बजे भट्ठे के मुनीम ने सूचना दी कि गिरप्रसाद ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।