गंगीरी के गांव नगला हिमाचल निवासी ऋषि कुमार की ह्त्या पत्नी ललिता देवी व चचेरे भाई नीरेश पुत्र स्योदन सिंह ने अवैध सबंध के चलते गोली मार कर की थी। जब ऋषि को अपनी पत्नी व चचेरे भाई के अवैध संबंधों का पता चला तो पत्नी ने अपने प्रेमी देवर को बताया। तब प्रेमी देवर ने ऋषि को रात मे शराब पिलाई और कान के पास गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।