चार दिन से लापता गंगीरी के गांव जरैठ निवासी विजय सिंह के भाई संतोष ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन सभी पर भाई की हत्या कर शव हजारा नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस ने कासगंज के खड़िया नवेनी से नदरई झाल तक (करीब 15 किलोमीटर के दायरे में) हजारा नहर में लापता की तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। अब मुरादाबाद से सरकारी गोताखोरों को बुलाया गया है।