8 अगस्त को महिला बच्ची के शव को लेकर घूमती दिखी। किसी ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस जब तक पहुंची महिला वहां से निकल चुकी थी। इसी दौरान वह झाड़ियों के बीच छिपी दिखी, वहां लोग जमा हुए तो वह पैदल ही गभाना की ओर चल पड़ी। बाद में उसके पीछे गए ग्रामीणों ने गांव कलुवा में बच्ची का शव उससे लेकर दफना दिया।