अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर सिकंदराराऊ के कचौरा निवासी बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता के मर्डर में 50 हजार इनामी पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अलीगढ़ के रोरावर व महिला थाने ले जाया गया। कोर्ट ने पूजा शकुन पांडेय को जेल भेज दिया है।