अलीगढ़ में रात 11 बजकर 32 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके लगातार चार से पांच बार आए। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.5 के करीब मानी जा रही है। झटकों के समय लोग अपने घरों में सो रहे थे। अमर उजाला के तालानगरी कार्यालय पर काम में व्यस्त लोगों को अचानक भूकंप के झटके महसूस होने लगे। डेस्क पर रखी पानी की बोतल में पानी हिलता हुआ दिखा। देर रात तक भूंकप को लेकर बातचीत साझा करने लगे। लोगों ने मोबाइल के माध्यम से अपने मिलने वालों के पास फोन कर भूकंप के बारे में पूछते हुए देखा गया।