फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना गंगीरी अंतर्गत गांव चितकुरा में घर के ऊपर जा रही हाईटेंशन लाइन ने ली मासूम की जान

अलीगढ़ के थाना गंगीरी अंतर्गत गांव चितकुरा निवासी पांच वर्षीय बच्चा किशन कुमार पुत्र राजकुमार 17 जून को छत पर खेलने चला गया था। तभी छत के उपर ये होकर जा रही हाईटेंशन लाइन के करंट से बच्चा बुरी तरह झुलस गया था। परिजन बच्चे को अलीगढ़ ले गए, जहां से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उसके बाद परिजन बच्चे को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। वहां पर उपचार के दौरान 22 जून की सुबह सात बजे बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा किशन दो भाई बहन में सबसे बड़ा था। उसकी मौत के आद अब केवल तीन साल की बहन उसकी याद में आंसू बहा रही है। परिवार में किशन अकेला बेटा था। बच्चे की मौत से मां शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें