अलीगढ़ के थाना टप्पल अंतर्गत गांव मालव में बीती रात एक सोनिया नाम की महिला जिसकी उम्र 23 वर्ष जिसकी लगभग तीन चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी, मृत अवस्था में उसका शव अपने ससुराल में होने की सूचना थाना टप्पल को मिली। थाना टप्पल की पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया। मृतक सोनिया नाम की महिला के शव का पंचायतनामा भरके पीएम हेतु भेज दिया गया। मृतका के मायके वालों को भी सूचना कर दी गई। पंचायतनामे और पीएम के उपरांत मृत्यु का कारण एवं परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।