फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की श्री रामपुरम कॉलोनी में विद्युतकर्मी के परिवार को बंधक बनाकर लूट

Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 18 Jul 2026 05:57 PM IST

अअलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र की श्री रामपुरम कॉलोनी में एक घर में लूट की घटना हुई। चोरों ने घर से नकदी, आभूषण और संपत्ति के दस्तावेज चुरा लिए। सुबह 10 बजे वादी के काम पर निकलने के बाद दो अज्ञात लोग घर में घुसे थे। उन्होंने घर के अंदर लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस, एसओजी टीम और फील्ड यूनिट ने मौका मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पता चला है कि बदमाश वादी की बेटी को जानते थे और उसका नाम पुकारा था। बेटी के फोन से भी पुलिस को अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने घटना के अनावरण के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने यह जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें