अलीगढ़ नगर निगम और विधायक निधि से 8.39 लाख की दूधिया रोशनी में अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम जगमगा उठा। महापौर प्रशांत सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने स्टेडियम में लगाए गए 14 पोल पर 25 लाइट 150 वाट फ्लैट लाइट के कार्य का लोकार्पण किया।