फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई पहली कैंपस प्रवेश परीक्षा, वीसी और परीक्षा नियंत्रक ने स्वयं रखी पूरी परीक्षा पर नजर

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में एलएलएम व एमएससी एग्रोनॉमी के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा कराई गई। सुबह की पाली में एलएलएम की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 421 छात्रों में से 409 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं 12 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में एमएससी एग्रोनॉमी की परीक्षा हुई, जिसमें 77 छात्रों में से 72 छात्रों ने परीक्षा दी और 5 छात्र अनुपस्थित रहे। एलएलएम व एमएससी एग्रोनॉमी की प्रवेश परीक्षाओं में कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने निरीक्षण किया। साथ ही परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, उपकुलसचिव पवन कुमार, सहायक कुलसचिव शशांक मालवीय ने भी समय-समय पर परीक्षा कक्षों का दौरा किया। परीक्षा में विधि विभाग की डॉक्टर स्निग्धा पांडे, डॉक्टर कुशाग्र कुलश्रेष्ठ, डॉक्टर मुदित शर्मा, डॉक्टर मोहम्मद आसिफ, एग्रोनॉमी डिपार्मेंट के डॉ अजीत कुमार, डॉक्टर सफदर हाशमी, विवि मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह आदि ने भी सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें