अलीगढ़ के गोरई थाना अंतर्गत गांव श्योरा व साथिनी के बीच मोनिया गांव के निकट से गुजर रहे रजवाहा के समीप अनियंत्रित होकर इथेनॉल का टैंकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने टैंकर से निकल रहे इथेनॉल की रोकथाम करने के बाद टैंकर को गड्ढे से निकाल कर सड़क पर खड़ा किया। जिसके बाद अलीगढ़-मथुर्रा मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।