फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव होने से बेहोश मजदूरों की सांसें उखड़ रही थीं। इन्हें तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत थी लेकिन फैक्टरी प्रबंधन सभी मजदूरों को जिस अस्पताल में लेकर पहुंचा था वहां ऑक्सीजन तक नहीं थी। बाद में जब अफसर पहुंचे और उनके सामने इस अस्पताल की बदइंतजामी आई और मरीजों को सारसौल चौराहे पर दूसरे अस्पताल ले जाया गया। वहीं सभी का इलाज कराया जा रहा है।