इन दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। धूप में खड़े रहना मुश्किल है लेकिन मलखान सिंह जिला अस्पताल में 11 अप्रैल को हृदय झकझोर देने वाला दृश्य देखने को मिला। दोपहर में 40 किलोमीटर दूर से आए मरीज दर्द से तड़पते हुए पेड़ के नीचे पड़े मिले। चार दिन से दर्द से तड़प रही मरीज अस्पताल में भर्ती होने के लिए जद्दोजहद करती दिखीं। घुटने के दर्द के इलाज को आई महिला को व्हील चेयर तक नहीं मिली।