फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अलीगढ़ के मोहनलाल गौतम महिला जिला अस्पताल में तीमारदारों ने स्टाफ से की मारपीट, गार्ड को ऊपर से फेंकने का किया प्रयास

थाना बन्ना देवी अंतर्गत मोहनलाल गौतम महिला जिला अस्पताल में देर रात तीमारदार एक बच्चे को लेकर पहुंचे। वहां पर उपचार कराने की जिद पर अड़ गए। वहां मौजूद गार्ड ने बच्चे को सामने मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दी। जिस पर तीमारदार भड़क गए और अन्य लोगों को भी वहां बुला लिया। बच्चे को उपचार कराने आए तीमारदार और अन्य ने गार्ड के साथ मारपीट की और उसे दूसरी मंजिल की ओर खींच कर ले गए। दूसरी मंजिल से गार्ड को नीचे फेंकने का प्रयास किया। गार्ड को बचाने पहुंची महिला स्टाफ को भी लोगों ने धक्का मार दिया। बताया जा रहा है कि लोगों ने अस्पताल परिसर में फायरिंग भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें