अलीगढ़ के थाना रोरावर अंतर्गत 26 सितंबर को समय करीब शाम 09.30 बजे खेरेश्वर चौराहे पर अभिषेक गुप्ता अपने पिता व चचेरे भाई जीतू के साथ सिकन्दराऊ की तरफ बस में चढ़ रहे थे। तभी दो बाइक सवार आकर उन पर फायर करते हैं जिसमें वो घायल हो जाते है। तत्काल पुलिस ने घायल को अस्पताल ले जाया जाता है, जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर साक्ष्य संकलन किए।