फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के खैर थाना अंतर्गत विसारा में 10 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर युवक को मारी गोली, मुकदमा दर्ज, तीन टीमें बनीं

अलीगढ़ के खैर थाना अंतर्गत विसारा में 10 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर युवक को मारी गोली मार दी। मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन टीमें बना दी गई हैं। सीओ खैर वरुण सिंह ने बताया कि ग्राम विसारा में रहने वाले निरुआ नाम के एक व्यक्ति को उसी गांव के लवकुश ने गोली मार दी। पुछताछ में पता चला कि दोनों के बीच 10 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद है। निरुआ को गोली लगी है, उसको उपचार के लिए हायर सेन्टर रेफऱ कर दिया गया है, जहां पर डाक्टरों द्वारा उसकी हालत सामान्य बताई गई है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें