अलीगढ़ के खैर थाना अंतर्गत विसारा में 10 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर युवक को मारी गोली मार दी। मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन टीमें बना दी गई हैं। सीओ खैर वरुण सिंह ने बताया कि ग्राम विसारा में रहने वाले निरुआ नाम के एक व्यक्ति को उसी गांव के लवकुश ने गोली मार दी। पुछताछ में पता चला कि दोनों के बीच 10 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद है। निरुआ को गोली लगी है, उसको उपचार के लिए हायर सेन्टर रेफऱ कर दिया गया है, जहां पर डाक्टरों द्वारा उसकी हालत सामान्य बताई गई है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।